फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 43 ग्राम पंचायत वाले करौंदीकलां ब्लॉक में डाकघर का अभाव

Sun, 26 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के करौंदीकलां ब्लॉक मुख्यालय की स्थापना के 15 वर्ष बाद भी यहां डाकघर नहीं बन सका है। इससे यहां के लोगों को 20 किमी. अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों को डाकघर में संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

विकास खंड में थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक संसाधन केंद्र, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, राजकीय पशु चिकित्सालय, बिजली घर, किसान कल्याण केंद्र मौजूद है। इन सब के बावजूद डाकघर की स्थापना नहीं हो सकी है। लोगों को सूरापुर तक दौड़ लगानी पड़ती है। मौजूदा समय में कोटे का राशन पाने के लिए आधार कार्ड लिंक करना जरूरी हो गया है। मजबूरी में आधार कार्ड संशोधन के लिए कादीपुर व सूरापुर स्थित उप डाकघर का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे लोगों का समय व धन की हानि होती है।
कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने बताया कि ब्लॉक में उप डाकघर होना जरूरी है। जल्द ही अधिकारियों को पत्राचार कर डाकघर की स्थापना कराई जाएगी।

ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
चतुर्भुजपुर गांव निवासी रामकेशर उपाध्याय ने बताया डाकघर बनना चाहिए। अब तक नहीं बन पाया है। आधार बनवाने के लिए सूरापुर तक दौड़ना पड़ता है। बहाउद्दीनपुर निवासी सोनू सिंह ने कहा कि डाकघर नहीं होने के कारण स्पीड पोस्ट आदि कार्यों के लिए सूरापुर या कादीपुर जाना पड़ता है। इससे समय व धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें