फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Sun, 19 Apr 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के रामपुर हनुमानगंज निवासी गया प्रसाद (45) का शव शनिवार सुबह हनुमानगंज गांव में खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गया प्रसाद बिकवाजितपुर स्थित शराब ठेके के बगल अपने भतीजे की चाऊमीन और चाट की दुकान पर मजदूरी करते थे। शनिवार देर शाम वह दुकान से निकले, लेकिन देर रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचे। लोगों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह उनका शव हनुमानगंज गांव में खेत में पड़ा मिला।

सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। गले पर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोप के अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के भाई पुन्नवासी ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें