फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ई रिक्शा पलटने से मजदूर की मौत

Sun, 19 Apr 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। चपरहवा फतेहपुर संगत निवासी मजदूर कृष्ण कुमार निषाद (45) रविवार दोपहर दो बजे अपने घर से हयातनगर गेहूं की कटाई करने के लिए निकले। वह गांव के अन्य लोगों के साथ एक ई रिक्शा से हयातनगर जा रहे थे।
विज्ञापन

हयातनगर के पास पहुंचते ही अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबकर कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। कृष्ण कुमार की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें