. शिवगढ़ के अवसानपुर के पास रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
भदैंया। शिवगढ़ के भरखरे गांव निवासी मजदूर समर बहादुर (55) की शुक्रवार रात लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका शव भरखरे गांव से करीब 500 मीटर दूर अवसानपुर के पास नहर के पानी में उतराता मिला। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
भरखरे गांव निवासी रामराज ने बताया कि उनके बड़े भाई समर बहादुर गांव और आसपास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम वह साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन देररात तक नहीं लौटे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने अवसानपुर गांव के पास नहर में एक शव मिलने की सूचना दी। जानकारी पर परिजनों ने शव की शिनाख्त समर बहादुर के रूप में की। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार किसी भारी डंडे या लाठी जैसी वस्तु से हमला कर हत्या की गई है।