फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नवीनीकरण नहीं कराने वालों के निरस्त होंगे श्रम कार्ड

Tue, 16 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्रम विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ उन श्रमिकों को नहीं मिल पाएगा, जिन्होंने चार साल से पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे श्रमिकों के पंजीयन निष्क्रिय सूची में शामिल कर निरस्त कर दिए जाएंगे। श्रमिक आगामी 31 दिसंबर तक जनसुविधा केंद्र पर अंशदान जमा कर अपना नवीनीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किए जाने की व्यवस्था है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर दुर्घटना व मृत्यु होने पर भी सहायता मुहैया कराई जाती है। बोर्ड के अंतर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिन्होंने चार वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उनको 31 दिसंबर के बाद निष्क्रिय सूची में शामिल कर दिया जाएगा।
निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नहीं की जाएगी। सहायक श्रमायुक्त ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वह अपने-अपने श्रमिक कार्ड के स्थिति की जानकारी के लिए जनसुविधा केंद्र पर जाकर अपना नवीनीकरण अवश्य करा लें। अन्यथा की स्थिति में उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें