सुल्तानपुर। हिस्ट्रीशीटर को केक खिलाते हुए फोटो खिंचवाना कूरेभार थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह को महंगा पड़ गया। वायरल फोटो का संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम उन्हें निलंबित कर दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह के निलंबन की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने एसपी की ओर से की गई कार्रवाई को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बताया है। फिलहाल बृहस्पतिवार को एसपी की ओर से की गई कार्रवाई को थानाध्यक्ष कूरेभार रविंद्र सिंह की सोशल मीडिया पर एक हिस्ट्रीशीटर के साथ वायरल फोटो से जोड़कर देखा जा रहा है।
वायरल फोटो में रविंद्र सिंह एक हिस्ट्रीशीटर को केक खिलाते दिख रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर कूरेभार थाना क्षेत्र का है। (संवाद)