फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसान की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

Thu, 23 Oct 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सड़क जाम लगाए हुए लोग 
विज्ञापन
अखंडनगर। खानपुर पिलाई निवासी किसान उमाशंकर दुबे (55) की मंगलवार दोपहर विपक्षियों ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। नाराज परिजनों ने शव को अखंंडनगर चौराहे पर रखकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के केस दर्ज करने व कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


खानपुर पिलाई निवासी दिलीप दुबे के मुताबिक, उनके पिता उमाशंकर दुबे मंगलवार दोपहर एक बजे भैंस चराने गांव के दक्षिण नदी के पास गए थे। आरोप है कि तभी खुशामदपुर निवासी आशीष व विवेक (पुल्ली) गांव के कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। पिता उमाशंकर दुबे ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया।

दोनों पक्ष चले गए, लेकिन करीब दो घंटे के बाद विवेक व आशीष अपने कुछ साथियों के साथ वापस आकर उनके पिता पर लाठी से हमला कर दिए। असलहे के जोर पर आरोपियों ने उन्हें पीटा। जिससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी रितेश यादव व आकाश निवासी खानपुर घटनास्थल पर मौजूद थे। उन लोगों ने वारदात की जानकारी दिलीप को दी। दिलीप व अन्य परिजन उमाशंकर को लेकर अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सड़क जाम और प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सीओ कादीपुर विनय गौतम अखंडनगर बाजार पहुंचे। बताया कि दिलीप की तहरीर पर आशीष, विवेक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद करीब सात बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन


मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार
अखंडनगर। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि उमाशंकर दुबे की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व अखंडनगर थाने की पुलिस को लगाया गया। टीम दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार भोर करीब 4.20 बजे मुखबिर से पता चला कि हत्यारोपी विवेक उर्फ पुल्ली व आशीष निवासीगण खुशामदपुर, अखंडनगर मोकलपुर जाने वाले तिराहा के पास कच्चे मार्ग पर खड़े हैं।
पुलिस टीम के पहुंचने पर विवेक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने विवेक व आशीष को गिरफ्तार कर लिया। विवेक के पास से एक असलहा, दो कारतूस मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें