फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरेभार : सुबह से रात तक लगा रहा लंबा जाम

Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार चौराहे पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार को भी वाहनों का दबाव कायम रहा। दोपहर बाद कस्बे में एक किमी तक लंबा जाम लग गया। हाईवे के जाम का असर संपर्क मार्गों पर भी पड़ा। श्रद्धालुओं सहित अन्य राहगीर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम में फंसे रहे। वहीं, शाम से रात तक लगे जाम से वाहन चालक परेशान रहे। जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान के बाद अयोध्या का रुख कर रहे हैं। इससे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर वाहनों का दबाव बना है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद कूरेेभार कस्बा एक बार फिर जाम से जूझा। ब्लॉक मुख्यालय से लेकर साधोभारी मोड़ तक करीब एक किमी. तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच अयोध्या से लौटने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे।

पुलिस ने हाईवे पर आवागमन बहाल करने के लिए धनपतगंज और सेमरी बाजार मार्ग के वाहनों को रोक दिया। इसके बाद अयोध्या जाने वाले वाहनों को रवाना किया गया। राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य होने के बाद पुलिस ने धनपतगंज और सेमरी बाजार सहित संपर्क मार्गोें पर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक लगे जाम से दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। संपर्क मार्गों पर फंसे राहगीर पस्त नजर आए। जाम से क्षेत्र के लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें