फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सात घंटे देरी से पहुंची कुंभ सुपर फास्ट एक्सप्रेस

Sat, 27 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस शनिवार को करीब सात घंटे की देरी से पहुंची। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। आनंदविहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे लेट रही। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इंदौर से वाराणसी जाने वाली महाकाल डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। प्रमुख ट्रेनों के लेट होने से दिनभर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि घने कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें