फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जनवरी से शुरू होगा कोटा-पटना एक्सप्रेस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे ने रूट की प्रमुख ट्रेन कोटा-पटना एक्सप्रेस के संचालन को करीब नौ महीने बाद हरी झंडी दे दी है। इसका संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में 11 जनवरी से होगा।
विज्ञापन

कोटा-पटना अप सप्ताह में सोमवार व शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन पटना से संचालित होगी। वहीं, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन कोटा से 12 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को संचालित होगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से जिले वासियों का सफर आसान होगा।
कोटा-पटना एक्सप्रेस नौ महीने से अधिक समय से बंद चल रही है। पटना-कोटा अप एक्सप्रेस 11 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन पटना से दिन में 11:45 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 06:55 बजे होगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन 11:55 बजे यह ट्रेन कोटा पहुंचेगी। वहीं, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन 12 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को होगा। निर्धारित दिनों पर यह ट्रेन शाम 6:10 बजे कोटा स्टेशन से रवाना होगी। दूसरे दिन यह ट्रेन सुबह 10:40 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव दानापुर, बिहटा, आरा, बक्सर, जमानिया, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, निहालगढ़, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा कैंट, मथुरा, भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर व इंदरगढ़ स्टेशनों पर होगा। सुल्तानपुर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने से जिले वासियों का सफर आसान होगा।
आसान होगा अयोध्या-प्रयागराज का सफर
सुल्तानपुर। रेलवे ने अयोध्या-प्रयागराज रेल पथ पर नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 जनवरी से शुरू किया है। इस ट्रेन का संचालन 14 जनवरी से प्रत्येक बृहस्पतिवार की रात्रि 08:10 बजे आरंभिक रेलवे स्टेशन दुर्ग से होगा। यह ट्रेन शुक्रवार की दोपहर 01:30 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का संचालन दुर्ग स्टेशन से 28 जनवरी तक ही तय किया जाएगा। वहीं नौतनवा रेलवे स्टेशन से डाउन एक्सप्रेस का संचालन 16 जनवरी से प्रत्येक शनिवार को होगा। यह ट्रेन नौतनवा रेलवे स्टेशन से शनिवार को सुबह 08:50 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर रेलवे स्टेेशन पर शनिवार को दोपहर 04:40 बजे होगा।
रविवार को दोपहर एक बजे यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 30 जनवरी तक ही निर्धारित किया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सतना, कटनी, रायपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर होगा।
मिला ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल
कोटा-पटना अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन आरंभिक स्टेशनों से होगा जबकि नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस के संचालन सप्ताह में एक-एक दिन आरंभिक स्टेशनों से होगा। इन ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल मिल गया है।
विज्ञापन

- बीएस मीना, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें