फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रंगोली में रोली कोरी प्रथम, अंशू यादव ने जीता द्वितीय पुरस्कार

Mon, 28 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गनपत सहाय पीजी कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रोली कोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा संकल्प अभियान के तहत सीताकुंड स्थित महिला परिसर में हुई। अंशू यादव को द्वितीय तथा ऋचा तिवारी एवं तनु उपाध्याय को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

छात्राओं की बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने सभी का ध्यान खींचा। प्राचार्य डॉ. अंग्रेज सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में कलात्मक क्षमता का विकास होता है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विष्णु शंकर अग्रहरि, भोलानाथ और देवेंद्रनाथ मिश्र शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश चंद्र द्विवेदी, उर्मिला मिश्रा और शालिनी द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। अंशू यादव, ऋचा तिवारी, रोली कोरी, तनु उपाध्याय, सोनी कोरी, शबनूर बानो और दीक्षा कनौजिया ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें