फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड की इजाजत

Mon, 28 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीजेएम कोर्ट में जानलेवा हमले के आरोपी की कस्टडी रिमांड के लिए विवेचक तरुण पटेल की अर्जी पर सोमवार को बहस हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी शैलेश कृष्ण चतुर्वेदी ने पुलिस की मांग को जायज बताया। वहीं, बचाव पक्ष की तरफ से रिमांड पर आपत्ति जताई गई। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने आरोपी को 29 सितंबर को सुबह आठ बजे से आठ घंटे तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहने की इजाजत दी है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली के राईबीगो निवासी वादी रामसूरत पांडेय ने 18 अगस्त को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी अंकित पांडेय सरेंडर कर जेल चला गया था। उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के लिए विवेचक ने अदालत में अर्जी दी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें