फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआईटी को मिलेगा 30 लाख का अत्याधुनिक सिमुलेटर

Sun, 29 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) ने ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मणि त्रिपाठी और उनकी शोध टीम के शोधपत्र को टाइफून एचआईएल सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार-2026 के लिए चुना गया है। इसके साथ ही संस्थान के पावर एंड एनर्जी रिसर्च सेंटर को करीब 30 लाख रुपये कीमत का अत्याधुनिक सिमुलेटर मिलेगा।
विज्ञापन

शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुआ है। इसमें सौर ऊर्जा से बिजली की गुणवत्ता सुधारने की तकनीक का परीक्षण किया गया है। शोधपत्र के प्रथम लेखक डॉ. विनम्र कुमार गोविल हैं। शोध कार्य प्रो. कुलदीप सहाय और डॉ. त्रिपाठी के निर्देशन में पूरा हुआ।
सिमुलेटर से विद्यार्थियों को बिजली और सौर ऊर्जा से जुड़ी तकनीकों का प्रयोगशाला में वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप परीक्षण करने की सुविधा मिलेगी। पुरस्कार आठ दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें