सुल्तानपुर। अमेठी स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव ‘कलतरंग-26’ में कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (केएनआईटी) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार हासिल किए। 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजित महोत्सव में विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी, फाइन आर्ट्स, सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
फोटोग्राफी एवं फाइन आर्ट्स क्लब की ओर से ‘कैनवास ऑफ इमेजिनेशन’ प्रतियोगिता में प्रथम श्रीवास्तव ने पहला और सृष्टि सागर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ‘कार्टून2मी’ प्रतियोगिता में प्रथम श्रीवास्तव प्रथम और आयुष कसौधन द्वितीय रहे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में ‘मोनो एक्ट’ में माही शर्मा ने पहला और कौस्तुभ झा ने दूसरा पुरस्कार जीता। ‘बैटल ऑफ डांस’ और ‘स्टेज प्ले’ में केएनआईटी की टीम दूसरे स्थान पर रही। साहित्यिक प्रतियोगिता ‘जस्ट ए मिनट’ में हरित मिश्रा ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। वहीं, ‘क्रिएटिव राइटिंग’ में अंशिका गिरि और पूजा चौरसिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
संस्थान के निदेशक आरके उपाध्याय, सीएसए चेयरमैन अभय अग्रवाल, क्लब संयोजक हरेंद्र गुप्ता और कल्चरल काउंसिल के संयोजक कपिल सक्सेना ने विजेताओं को बधाई दी।