फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआईसीई की अदिति का मॉडल सर्वश्रेष्ठ

Sun, 03 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान मेले में मॉडल प्रस्तुत करता छात्र। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देश के सर्वांगीण विकास के लिए वैज्ञानिक आविष्कार कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ़ एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी बुलंदियां छू सकते हैं। ये बातें डीआईओएस रविशंकर ने केशकुमारी जीजीआईसी में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान मेले के दौरान कहीं।
विज्ञापन



विज्ञान मेले में जिलेभर के 40 विद्यालयों के कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने 100 मॉडल प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रस्तुत करने पर केएनआईसीई लाल डिग्गी की अदिति राव विजेता बनीं। दूसरे स्थान पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रियांशु चौधरी व तीसरे स्थान पर जनता इंटर कॉलेज के अखिलेश यादव रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर सिकरवारा मार्ग की अदिति पाठक व चाचा नेहरू इंटर कॉलेज मानिकपुर की पलक दुबे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार, तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार व सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आईपीएस बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि विज्ञान मेला बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा को सामने लाता है। आगे चल कर यही बच्चे अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, एडीआईओएस जटाशंकर यादव, जीजीआईसी प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने भी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डीसी शैलेंद्र चतुर्वेदी ने किया।



इन विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल
चाचा नेहरू इंटर कॉलेज की पलक दुबे, प्रगति पांडेय, साक्षी वर्मा ने क्लाइमेंट चेंज पर व प्रदूषण से बचाव पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। जनता इंटर कॉलेज के विकास, विशाल अमरजीत, अखिलेश, शालिनी, कोमल व अमरीश ने सोलर एनर्जी पर मॉडल पेश किया। जीआईसी के अमन प्रजापति व विष्णु कुमार ने ग्लोबल वार्मिंग पर मॉडल बनाया। जीआईसी के उमेश, बलजीत, संगमलाल ने जल शुद्धिकरण पर मॉडल प्रस्तुत किया। केएनआईसीई लाल डिग्गी के आयुष, सौरभ, रूपेश व शिवांश ने ऊर्जा पर आधारित मॉडल बनाए। जीजीआईसी की उपासना, रिया व श्रद्धा ने भी मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें