अवध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में केएनआईपीएसएस की टीम ने नंदिनी नगर को हराया। विजेता टीम ने विपक्षी को 8-0 के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता का मैच शनिवार को केएनआईपीएसएस व नंदिनी नगर के बीच खेला गया।
फाइनल मैच के प्रथम हॉफ के दूसरे मिनट में ही केएनआईपीएसएस के नीलेश ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 21वें और 22वें मिनट में दो गोल करके केएनआईपीएसएस टीम के कप्तान मो. आसिफ खान ने टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी।
मैच के दूसरे और तीसरे राउंड में केएनआईपीएसएस की टीम की बढ़त 4-0 हो गई। अंत में 8-0 से बढ़त बनाते हुए केएनआईपीएसएस की टीम ने जीत हासिल की।
मैच में शहनाज अहमद ने बेहतर योगदान दिया। केएनआईपीएसएस के प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था।