फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के बाद की गई थी किशोर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के गांव में चार दिन पूर्व की गई किशोर की हत्या कुकर्म के बाद की गई थी। पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे ने किशोर को कुकर्म से पहले शराब पिलाई थी।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले मंगलवार की शाम एक किशोर अचानक लापता हो गया था। दूसरे दिन घर के पीछे गन्ने के खेत में किशोर का शव पाया गया था। किशोर के गले को रुमाल से कसा गया था। एसओ अखंडनगर संजय सिंह ब्लाइंड मर्डर की तफ्तीश में जुटे थे।
इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किशोर के साथ कुकर्म की भी पुष्टि हो गई। तफ्तीश में जुटी पुलिस को इसी गांव के रहने वाले सुशील पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सुशील ने बताया कि उसने किशोर को घर से बुलाया था।
विज्ञापन

घर से जब किशोर उसके पास पहुंचा तो उसने पहले उसे शराब पिलाई। किशोर ने जब शराब पी ली तो उसके साथ कुकर्म किया। कुकर्म से किशोर की हालत बिगड़ने लगी तो उसने रुमाल से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रुमाल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें