फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बदमाशों के चंगुल से बचकर सुल्तानपुर पहुंचा अपहृत किशोर

Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति के साथ किशोर, उसकी मां और मामा। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिहार के बक्सर जिले से मंगलवार को अगवा किशोर वाराणसी में बदमाशों को चकमा देकर बच निकला। वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से बुधवार रात सुल्तानपुर पहुंच गया।
विज्ञापन

आरपीएफ और बाल कल्याण समिति ने किशोर के घरवालों से संपर्क किया। बृहस्पतिवार को किशोर को सकुशल वापस बक्सर भेज दिया गया। उसका अपहरण करने वाले कौन लोग थे, इस बारे में पीड़ित और उसके घरवालों ने अनभिज्ञता जताई है।
बिहार के बक्सर जिले के नवानगर के चनवथ गांव निवासी नवीन (16) मंगलवार सुबह अपनी मौसी के घर शहर के नीबू मोहल्ला गए थे। वहां से दोपहर में वह टेंपो से बक्सर स्टेशन पहुंचा, तभी कार सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था। बाल कल्याण समिति के सदस्य मजिस्ट्रेट शिवमूर्ति पांडेय ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने किशोर के हाथ पैर बांधकर उसे कार की डिकी में बंद कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बदमाश वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, जहां उन्होंने नवीन को डिकी से निकालकर कार की बीच वाली सीट में बैठा दिया, और उसके हाथ पैर भी खोल दिए। इसी बीच मौका पाकर नवीन कार से उतरकर भागा। बदमाशों ने जब उसका पीछा किया तो उसने शोर मचाया। जीआरपी और अन्य लोगों को आते देखकर बदमाश पीछे हट गए।
इसी बीच नवीन वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंच गया और श्रमजीवी एक्सप्रेस में बैठ गया, जोकि सुल्तानपुर आ रही थी। जीआरपी ने इस घटनाक्रम की सूचना सुल्तानपुर आरपीएफ और जीआरपी को दी। रात करीब आठ बजे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, जहां आरपीएफ की टीम ने नवीन को सकुशल ट्रेन से नीचे उतार लिया।
आरपीएफ की सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम मौके पर पहुंची। नवीन से जानकारी लेकर उनकी मां कुंती और पिता टुनटुन को सूचना दी गई। बृहस्पतिवार सुबह नवीन की मां और मामा धर्मराज कुमार रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्हें समिति के कार्यालय लाकर बयान दर्ज किए गए और फिर नवीन को सुपुर्द कर दिया गया। समिति के सदस्यों ने नवीन को घरवालों को सलाह दी कि वे बक्सर के नवानगर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराएं।
दहशत में था किशोर

आरपीएफ ने जब नवीन को ट्रेन से उतारा तो वह काफी दहशत में था। उसने बताया कि बक्सर रेलवे स्टेशन से कार सवार बदमाशाें ने उसका अपहरण कर लिया था। पीड़ित के घरवालों ने बक्सर में ही केस दर्ज कराने की बात कही है। किशोर को सकुशल उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिवमूर्ति पांडेय, सदस्य मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें