फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत रिटायर्ड फौजी पहुंचा घर, सीओ ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। शहर के पयागीपुर के पास से तीन दिन पूर्व अपहृत रिटायर्ड फौजी शुक्रवार को लहूलुहान हालत में घर पहुंचा तो सब हैरान रह गए। फौजी के अनुसार उसे बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। सीओ लंभुआ ने भी अपहृत फौजी से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के माधवपुर कुछमुछ निवासी मिन्हाज असगर डेढ़ वर्ष पहले सेना के इंजीनियरिंग कोर से रिटायर होकर घर पर रहते हैं। गत बुधवार को रिटायर्ड फौजी मिन्हाज असगर लंभुआ तहसील अपनी खतौनी की नकल लेने गए थे। अवकाश होने के कारण उन्हें नकल नहीं मिली।
वापसी में उन्होंने दोमुहां चौराहे के पास एक दुकान पर बैठकर चाय पी थी। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

कुछ पता नहीं चलने पर शुक्रवार को मिन्हाज असगर की पत्नी पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र से मिलने के लिए घर से निकली थीं। उन्हें जानकारी मिली कि मिन्हाज असगर लहूलुहान हालत में घर पहुंच गए हैं। रिटायर्ड फौजी ने घरवालों को बताया कि वे एटीएम से रुपये निकालने के लिए शहर के पयागीपुर के पास गए थे।
एटीएम से उन्होंने पांच हजार रुपये निकाले। वे जैसे ही बाहर निकले, तभी कार सवार लोगों ने लखनऊ का रास्ता पूछने के बहाने उनके मुंह पर कपड़ा रखकर कुछ सुंघा दिया। रात में उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को एक जंगल में स्थित नलकूप के कमरे में बंद पाया।
फौजी ने बताया कि बदमाशों ने उनके रुपये लूट लिया और मारापीटा। रात करीब दो बजे उनकी रखवाली कर रहे बदमाश जब सो गए तो वे किसी तरह से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचे और सुल्तानपुर जाने वाले एक वाहन से घर पहुंचे। सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ला ने भी फौजी के घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें