फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दो दिनों से हो रही बारिश से सब्जी की खेती में नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। अगले दिनों में भी मौसम की स्थिति ऐसी ही रही तो किसानों की गाढ़ी कमाई से तैयार सब्जी की फसल में भारी नुकसान हो जाएगा।
इसको लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था खराब हो जाने से बारिश में नाली चोक हो गई है। नाली चोक हो जाने से बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। दो दिनों से हो मौसम विभाग के मुताबिक 51.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण समेत शहरी क्षेत्रों में दर्जन भर से अधिक उपकेंद्रों के फीडर की लाइन बाधित चल रही है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। बारिश से शुक्रवार को कुड़वार, दियरा, असरोगा, कूरेभार, अखंडनगर, करौंदीकलां समेत कई उपकेंद्रों के फीडरों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।
विभिन्न जगहों पर फॉल्ट से एक लाख से अधिक आबादी की आपूर्ति बाधित चल रही है। शहर के गभड़िया समेत कई मोहल्ले भी इसकी चपेट में हैं। इंजीनियरों के मुताबिक बारिश की वजह से फॉल्ट दुरुस्त करने में दिक्कत आ रही है।
सूचना पर अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिशाषी अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
आज भी मध्यम बारिश होने के आसार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। हवा सामान्य से तेज गति से पुरवा चलने और औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 91-90 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 5.3 किमी/घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें