फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में केजरीवाल समेत आप नेताओं का जमावड़ा

Mon, 02 May 2016 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
निजी कार्यक्रम में आए सुल्तानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के यहां सोमवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई मंत्री व बड़े नेता सुल्तानपुर पहुंचे। नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही।  
विज्ञापन


आम आदमी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के भतीजे के मुंडन संस्कार पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने सोमवार को सीएम केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के कई मंत्री, विधायक व पार्टी के बड़े नेता सुल्तानपुर पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया सपत्नीक, निजी सचिव विभव कुमार शाम को करीब साढ़े सात बजे शहर पहुंचे। सड़क मार्ग से ही सांसद भगवंत मान, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, कवि कुमार विश्वास, आशुतोष, आशीष खेतान, आदर्श शास्त्री, गोपाल राय समेत करीब दर्जन भर विधायक व मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे।

प्रशासन एवं पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अमहट स्थित एक होटल में सीएम समेत अन्य थोड़ी देर रुके रहे। इसके बाद जेल रोड पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्रियोें एवं विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों का पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, उनके अनुज आशुतोष सिंह ने स्वागत किया। सीएम समेत अधिकांश मंत्री व विधायक मंगलवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के कई अधिकारी लगाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें