फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कर्नाटक के डिप्टी सीएम को दी संविधान पढ़ने की सीख

Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्टॉल का जायजा लेते पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर व अन्य। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। कहा कि दोनों पार्टियां मुस्लिमों को नफरत की भावना सिखा रही हैं।
विज्ञापन

प्रभावशाली मुस्लिम गरीब मुसलमानों का हक छीन रहे हैं। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के मुस्लिम आरक्षण पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें पहले संविधान पढ़ने की सीख दी। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी की वजह से हर कार्य का विरोध अखिलेश यादव के स्वभाव में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें