फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुए कांवड़िये

Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर बैठा कांवड़ियों का जत्था।  -संवाद
विज्ञापन
बरौंसा (सुल्तानपुर)। बोल बम... के जयकारे के साथ जयसिंहपुर से 200 कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक करने के लिए बाबा बैजनाथ धाम को रवाना हुआ। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत कर विदा किया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार सुबह तहसील क्षेत्र के बरौंसा समेत अन्य बाजारों में शिव भक्तों का समूह जुटा। डीजे की धूम और जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था यहां से झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। टोली में शामिल बरौंसा कांवड़िया संघ के अध्यक्ष राजेंद्र ने बताया कि बिहार के सुल्तानगंज घाट से गंगाजल लेकर बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा की शुरुआत करेंगे।


यात्रा पर जाने वाले कावंड़ियों को बगियागांव, बरौंसा व जयसिंहपुर में लोगों ने जलपान कराया। कांधापुर में भाजपा मंडल महामंत्री रत्नेश तिवारी, सरयू प्रसाद कोटेदार, प्रधान बृजेश यादव व वैभव सिंह ने शिव भक्तों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें