फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रंगोली प्रतियोगिता में कमला नेहरू संस्थान अव्वल

Fri, 29 Nov 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
छात्रों ने बनाई रंगोली
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संविधान दिवस पर कमला नेहरू संस्थान के विधि विभाग के छात्र-छात्राओं की रंगोली व छात्राओं की वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई थी। यहां विजेता रहे विद्यार्थियों की बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें केएनआई को रंगोली स्पर्धा में प्रथम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

रंगोली की टीम का नेतृत्व कृष्णा मिश्रा एवं प्रीतेश सागर ने किया। दूसरी ओर कनक मिश्रा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विधि विभाग के समन्वयक प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी प्राध्यापकगण को दिया। कहा कि इसका श्रेय डॉ. अब्दुल हफीज खान को विशेष रूप से जाता है। दोनों ही प्रतियोगिता के विजेताओं को राजभवन लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें