सुल्तानपुर। शहर के विराटनगर चौक में बने काली माता के पंडाल में बृहस्पतिवार को दुखदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुखदुरिया में शामिल 70 महिलाओं ने अवसान माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
वहीं, शाम को काली माता का भव्य शृंगार कर महाआरती की गई। इस मौके पर श्री महाकाली सेवा दल के अध्यक्ष आदित्य मोदनवाल, महामंत्री अनुज कसौधन, रामजी चौरसिया, अर्पित, जमुना प्रसाद कसौधन, मनीष, अंकित, मुकेश आदि लोग मौजूद रहे।