फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गाजे-बाजे संग निकाली कलश यात्रा

Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के तिरहुंत में श्रीमद्भागवत कथा के पहले कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय के पूरे पांडेय तिरहुंत गांव स्थित मां भगवती स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा के एक दिन पहले मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मां भगवती स्थल से निकल कर तिरहुंत हनुमान गढ़ी होते हुए श्वेत बारह दंडेश्वर नाथ धाम गोमती नदी के तट पर पहुुंची।
विज्ञापन

मुख्य यजमान शिवनाथ पांडेय और कृष्ण नारायण पांडेय ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया। महिलाओं ने अपने-अपने कलश में आदि गंगा गोमती का जल भरा। इसके बाद मंगल गीत गाते हुए महिलाएं कथा स्थल पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल्रबरसा कर स्वागत किया। वृंदावन धाम से आईं प्रवाचक भाग्यश्री मिश्र श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगी। संवाद
भगवान का सुंदर बगीचा है यह संसार
चांदा (सुल्तानपुर)। जिसके अंदर का देवता जीत गया, उसका जीवन सुखी, संतुष्ट और भगवत प्रेम से भर जाता है। यह बात प्रवाचक पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय महाराज ने कहीं। वे मंगलवार को तीसरे दिन कस्बे के महारानी पश्चिम गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है। कथा के अंत में मुख्य यजजमान सरस्वती मिश्र और शेषनाथ मिश्र ने व्यास पीठ की आरती उतारी। इस मौके पर अमरनाथ मिश्र, त्रिभुवन मिश्र, रामयज्ञ ओझा, मनमोहन मिश्र, हर्ष नारायण पांडेय, योगेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें