फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 07 May 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लोहरामऊ ​स्थित निजी कंपनी के गैस एजेंसी का गोदाम। (फाइल फोटो) 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोहरामऊ स्थित गो गैस कंपनी के गोदाम में 347 गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण के मामले में डीएम की अनुमति पर मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक ने गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने शहर से सटे लोहरामऊ स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा था। गोदाम में एसडीएम ने 347 सिलिंडर जब्त किए गए थे। 324 कामर्शियल सिलिंडर व 23 घरेलू सिलिंडर मिले थे। जिन्हें जब्त कर लिया गया था।
विज्ञापन

डीएम की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक कुलदीप कुमार ने एमएस गैस एजेंसी संचालक मदन चंद्र गुप्ता निवासी राहुल चौराहा पर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें