फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: न्यायिक कर्मचारियों ने सत्याग्रह की दी चेतावनी

Sun, 13 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक विनोद सिंह एवं एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह को दिया। संगठन ने मांगे पूरी नहीं होने पर सत्याग्रह की चेतावनी भी दी है। कर्मचारियों ने वेतनमान बढ़ाए जाने, अतिरिक्त पद सृजित नहीं होने तक अतिरिक्त कार्य भत्ता दिए जाने समेत अन्य प्रमुख मांगें रखी हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णकांत, मंडल अध्यक्ष बद्रीनाथ यादव, नीरज सोनी, मो. आरिफ, एनुल हसन, सुनील कुमार, आदित्य यादव, रामशरण, योगेंद्र कुमार, उत्तम कुमार व अन्य न्यायिक कर्मी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें