चांदा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा की ओपीडी में शनिवार को 310 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित रहे।
मरीजों में शरीर में दर्द, थकान, गले में खराश और उल्टी-दस्त की शिकायत भी सामने आई। चिकित्सकों ने लोगों को लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है।
चिकित्सक सौरभ सोनकर, योगेंद्र यादव, एसएन विश्वकर्मा और आकाश सिंह मरीजों का उपचार कर रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक आरसी यादव ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता का ध्यान रखने और बदलते मौसम में सावधानी बरतने की अपील की।
बचाव के उपाय : पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लें। ठंडे पानी और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें।