फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मास्टरमाइंड विपिन समेत नौ डकैतों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Wed, 30 Oct 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड के मामले में रायबरेली जेल में निरुद्ध मास्टर माइंड विपिन सिंह समेत नौ डकैतों की न्यायिक हिरासत 11 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। सीजेएम नवनीत सिंह ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से डकैतों की कोर्ट में पेशी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मामले में गिरफ्तार किए गए एक लाख रुपये के इनामी अंकित यादव उर्फ शेखर को पुलिस ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम ने आरोपी को 11 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में भरतजी सोनी की दुकान में 28 अगस्त को डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी।
गिरफ्तार किए गए एक लाख रुपये के इनामी प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाने के हरि का पुरा गांव निवासी अंकित यादव उर्फ शेखर को पुलिस ने मंगलवार को दोपहर बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें