फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दहेज हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार, जेल

Mon, 10 Aug 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर बरसाती को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। तुरकहिया मूंगर गांव निवासी मृतका के भाई अजीज ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का विवाह पिछले वर्ष नवंबर में शमशाद से हुआ था।
विज्ञापन

चार अगस्त की रात पति ने बुलेट न मिलने पर फोन पर तलाक दे दिया। पांच अगस्त को विवाहिता ससुराल पहुंची तो मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया। इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें