फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुघाकर दो लाख के जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिन पूर्व महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो युवकों ने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया मोहल्ले में वैभव सिंह का मकान है। दो दिन पूर्व 22 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे घर पर उनकी बहन मौजूद थीं। तभी दो युवक उनके घर पहुंचे और बहन के हाथ पर कोई नशीला पदार्थ लगा दिया।
इसकी गंध नाक तक पहुंची तो वैभव की बहन अपनी सुध-बुध खो बैठी। इसके बाद दोनों युवक उनकी बहन के गले से सोने की चेन, डायमंड की एक अंगूठी, सोने की एक अंगूठी व कान की बाली निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहनों की कीमत करीब दो लाख थी। कोतवाली पुलिस ने वैभव सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें