फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ईंटों के ढेर से टकराई जीप, दो युवकों की मौत

Mon, 09 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धनपतगंज के पीरो सरैया गांव के पास ईंट के ढेर से टकराकर क्षतिग्रस्त जीप।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के पीरो सरैया गांव में शुक्रवार देर रात एक बेकाबू जीप सड़क के किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। दुर्घटना में जीप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात यह जीप सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जा रही थी। धनपतगंज के कूरेभार-हलियापुर मार्ग पर पीरो सरैया गांव के पास जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। दुर्घटना में जीप पर सवार अयोध्या जिले के कुमारगंज के नरेंद्रा भादा पूरे रमधीर निवासी अरविंद कुमार (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव के शुभम कुमार (27), रवि कुमार (16) व राजेंद्र प्रसाद (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां शुभम को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धनपतगंज थाने के इंस्पेक्टर प्रवीण यादव ने बताया कि जीप शुभम चला रहा था। उसे नींद आने से यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें