फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को शादी का झांसा देकर जेई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण में तैनात एक जेई ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को बच्चा पैदा होने पर मासूम को जेई ने उससे छीन लिया और महिला को अपने बहनोई के घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

बहनोई के घर में महिला को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जाता रहा। किसी तरह से छूट कर महिला डीएम के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। डीएम ने पीड़िता को पुलिस अधीक्षक के पास भेजा। एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कुड़वार थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि एक जेई से उसकी मुलाकात 17 दिसंबर 2013 को हुई थी। जेई ने महिला को बताया कि वह फैजाबाद में तैनात है और उसकी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वह शादी करना चाहता है। महिला उसके कहने में आ गई। पांच जनवरी 2014 को महिला जेई के साथ तब फैजाबाद अब (अयोध्या) में एक घर में गई। जहां जेई उसे रखकर दुष्कर्म करता रहा।
जब भी महिला उससे शादी की बात करती तो वह उसे भरोसा देता रहा कि जल्द ही उसके साथ शादी कर लेगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि जेई ने उसे अयोध्या के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसने पांच मार्च 2015 को एक बेटे को जन्म दिया।
महिला का आरोप है कि बच्चा पैदा होने के सात दिन बाद ही जेई अपने बहनोई और अन्य परिवारीजनों के साथ उसके पास पहुंचे और बेटे को लेकर चले गए।
जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले बहनोई के घर में पहुंचा दिया गया। लगातार उसे बेटे की हत्या की धमकी दी जाती रही।
इस वजह से वह चुप रही। एक जुलाई 2019 को महिला बहनोई के घर से भागकर अपने पिता के घर पहुंची और आपबीती सुनाई। सोमवार को महिला ने डीएम सी. इंदुमती से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई।
डीएम ने महिला को एसपी हिमांशु कुमार के पास भेजते हुए उसे न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी के पास पहुंची महिला ने जेई समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी। एसपी ने ऑनलाइन महिला की शिकायत को कुड़वार थाने अग्रसारित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सूत्रों की मानें तो आरोपी जेई मौजूदा समय में शिक्षा विभाग से संबद्ध है। आरोपी जेई की एक पत्नी है और वह शिक्षिका है। शिक्षिका पत्नी से जेई के दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें