फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की कंपनी के इंजीनियरों की टीम ने किया निरीक्षण

Wed, 11 Jan 2017 10:12 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
रेल ट्रैक का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पखरौली रेलवे स्टेशन के पास राजमार्ग पर स्थित हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग का बुधवार को जापानी कंपनी एमएलआईटी के इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण किया। क्रॉसिंग से ट्रेनों व अन्य वाहनों के आवागमन की वीडियो फुटेज भी तैयार की गई।
विज्ञापन


रेलवे क्रॉसिंग को हाईटेक करने को लेकर बुधवार को जापान की कंपनी एमएलआईटी से जुड़े तीन इंजीनियरों की टीम ने पखरौली क्रॉसिंग 69 बी का निरीक्षण किया। टीम ने करीब तीन घंटे तक रेलवे गेट की गहन जांच-पड़ताल की। टीम ने डेढ़ घंटे तक क्रॉसिंग से आवागमन करने वाले अन्य वाहनों व ट्रेनों की वीडियो फुटेज भी तैयार की। रेलवे सुरक्षा बल की मौजूदगी में क्रॉसिंग के दोनों तरफ करीब 100 मीटर तक सड़क के दायरे की नाप-जोख की गई।

जापानी कंपनी एमएलआईटी के इंजीनियर कुलदीप सिंह पुनिया, प्रिवांशु पटियाल, पीयूष मेहता के साथ ही रेलवे के एसएसई पीवीडब्ल्यू एसके पांडेय, एसएसई सेफ्टी एसएस सिंह सहित कई लोग सर्वे के दौरान उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसी सर्वे को मानक बनाकर डिवीजन क्रॉसिंगों को हाईटेक करने का खाका तैयार किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें