फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भोलेनाथ का जलाभिषेक

Tue, 08 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन के पांचवें सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। सुबह से ही प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक व पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हो गया। दिनभर शिव मंदिरों में हर-हर महादेव... के जयकारे लगते रहे। व्रत रखने वाली महिलाओं ने भी जलाभिषेक करते हुए परिवार के सुख-सम़द्धि की कामना की।
विज्ञापन



सावन के सोमवार का शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखकर सभी श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करते हैं। इस बार ऐसा संयोग है कि सावन में अधिकमास या मलसास लगने के कारण इसकी अवधि दो महीने की हो गई है। इसमें सोमवार के कुल आठ व्रत पड़ रहे हैं।

सावन की पांचवीं सोमवारी पर भी कई शुभ योगों का निर्माण हुआ है। आस्था है कि इस दिन किए गए पूजा-पाछ, व्रत व जलाभिषेक का विशेष लाभ भक्तों को मिलेगा। शहर के रामलीला मैदान स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, एमजीएस चौराहा स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर, नयानगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर, पारिजात वृक्ष, सीताकुंड धाम स्थित शिव मंदिर, विवेकनगर स्थित शिवालय समेत अन्य स्थानाें पर शिव मंदिरों पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें