फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खो-खो में सरस्वती विद्या मंदिर अव्वल

Tue, 08 Aug 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। बीपी इंटर काॅलेज कुड़वार में सोमवार को जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सब जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बीपी इंटर काॅलेज कुड़वार और सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तानपुर के बीच हुआ। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तानपुर के खिलाड़ियों ने बीपी इंटर काॅलेज कुड़वार की टीम को छह-एक के अंतराल से पराजित किया। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र वैभव शुक्ल, आदित्य, प्रियांशु सिंह, रविकांत, सौरभ व ताहिर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।


सीनियर बालिका वर्ग में भी सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने बीपी इंटर काॅलेज कुड़वार को तीन-शून्य से पराजित किया। इशिका, आराध्या, समृद्धि, शहनाज, आंचल, सलोनी, मंतसा व नाजिया का प्रदर्शन अच्छा रहा। सब जूनियर बालक वर्ग फाइनल खो-खो प्रतियोगिता में एमजीएस की टीम ने हनुमंत इंटर काॅलेज धम्मौर को 10-7 से पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में बेसिक विद्यालय मोतिगरपुर ने बेसिक विद्यालय धम्मौर को तीन-एक के अंतराल से हराया।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य राम प्रकाश श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर राजेश कनौजिया, हर्षित सिंह, शशि मौर्या, रश्मि सिंह व नितिश पांडेय मौजूद रहे। आयोजक कौशलेंद्र सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें