फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कानूनी जानकारी रखना सभी के लिए जरूरी

विज्ञापन
लोगों को कानूनी जानकारी देते वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण के वालंटियर। - फोटो : मुंशीगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सदर तहसील परिसर में सोमवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें लोगों को प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने कानूनी जानकारी के साथ ही अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि हर भारतीय को कानूनी जानकारी रखनी चाहिए और यह उनका अधिकार है।
विज्ञापन

जिले में 22 फरवरी को मेगा शिविर आयोजित होगा। इसके तहत अभी से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, उपभोक्ता संरक्षण कानून, स्थायी लोक अदालत और निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक करना रहा। मौजूद अधिकारियों ने लोगों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोग और जरूरतमंद नागरिक मुफ्त कानूनी सहायता पाने के पात्र हैं।
नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। शिविर में पैरा लीगल वालंटियर और अन्य कार्यकर्ताओं ने लोगों को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, उपभोक्ता मामलों के समाधान और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कई लोगों ने मौके पर ही आवेदन भी दिए और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सलाह प्राप्त की। इस मौके पर पैरा लीगल वालंटियर सतीश पांडेय, योगेश यादव, विनय यादव, सुनील राठौर, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें