फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांग्रेस नेता राजेश तिवारी हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
पुलिस की निगरानी में बैठे कांग्रेस नेता राजेश तिवारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से 17 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राजेश तिवारी को उनके दूबेपुर ब्लॉक के उगईपुर आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। राजेश तिवारी ने बताया पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की तैयारी कर रही हैं। इस पर कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं से घबराकर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। मनरेगा जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें