फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश में गिरी चारदीवारी के मामले में जांच शुरू

Sat, 23 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी की चारदीवारी गिरने के मामले में दो सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच में चारदीवारी के निर्माण में पिलर नहीं बनाए जाने का मामला मिला है। जांच टीम अपनी रिपोर्ट सीडीओ को देगी।
विज्ञापन

पिपरी में राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ अयोध्या की ओर से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है। कई लाख रुपये से बनाई गई नई चारदीवारी एक सप्ताह पहले बारिश में ढह गई थी। ग्रामीणों ने इसके निर्माण के समय ही अनियमितता का आरोप लगाया था। चारदीवारी गिरने पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच के लिए मनरेगा उपायुक्त अजीत कुमार सिंह व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता की टीम गठित कर दी थी। टीम के दोनों सदस्यों ने पिपरी इंटर काॅलेज का दौरा करके गिरी चारदीवारी का निरीक्षण किया।
मनरेगा उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पिलर नहीं बनाने से जलभराव की वजह से मिट्टी बैठने से चारदीवारी गिरी है। इसकी खामियों की जांच इंजीनियर भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें