फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रुक-रुककर हुई बारिश से राहत तो कहीं जलभराव

Thu, 13 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 धनपतगंज क्षेत्र में हो रही बारिश। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह 10 बजे से कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई। बल्दीराय क्षेत्र में तेज बारिश से सीएचसी परिसर में जलभराव हो गया। शहर में दोपहर एक बजे से आधे घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। कूरेभार, लंभुआ और धनपतगंज क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश का सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को हुआ। बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। आगामी 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें