फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी पश्चिम में कोयला मालगाड़ी डिरेल

Fri, 04 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोयला लेकर थर्मल पावर हाउस जा रही मालगाड़ी वाराणसी रेलखंड के महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के निकट डिरेल हो गई। इंजन के अगले छह पहिए ट्रैक से उतर जाने से हड़कंप मच गया। डीआरएम के आदेश पर फैजाबाद से दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर भेजी गई। दुर्घटना से साढ़े पांच घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन


मुगलसराय से लखनऊ की तरफ जा रही अप रूपनगर मालगाड़ी वाराणसी रेलखंड के महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के निकट गुरुवार की रात करीब 12 बजे डिरेल हो गई। घटना के तत्काल बाद रूट पर रेल संचालन रोक दिया गया। लखनऊ के नियंत्रण कक्ष के आदेश पर दुर्घटना राहत ट्रेन को फैजाबाद से घटना स्थल की तरफ भेजा गया। जांच के दौरान इंजन के अगले छह पहिए ट्रैक से जमीन पर उतरे हुए पाए गए।

एआरटी कर्मचारियों की तत्परता से सुबह पांच बजे मालगाड़ी के इंजन को ट्रैक पर लाया जा सका। जांच के बाद करीब 5.30 बजे परिचालन सामान्य किया जा सका। घटना से श्रमजीवी, सद्भावना एक्सप्रेस समेत कई यात्री व मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। रात भर रेल अधिकारी व कर्मचारी हलकान रहे।
विज्ञापन

इनसेट
पॉइंट नहीं बनने से हुआ हादसा
प्रभारी सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी कहते हैं कि प्रथम दृष्टया ट्रैक की सेटिंग नहीं होने की कमी सामने आ रही है। परिचालन विभाग की तरफ से पॉइंट बनाने में शिथिलता बरतने की रिपोर्ट मिल रही है। मंडल रेल प्रबंधक को जांच रिपोट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें