फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विधायक आवास पर हमले के मामले में आरोपियों की अंतरिम जमानत बढ़ी

Sat, 06 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी की सपा विधायक महाराजी देवी के आवास परिसर में घुसकर हमला करने के मामले में आरोपियों को अदालत से राहत मिली। सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव समेत पांच आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार को प्रभारी जिला जज संध्या चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से समय मांगे जाने पर बहस आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपियों की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाते हुए नियमित अग्रिम जमानत अर्जी पर बहस के लिए 8 जून की तारीख तय की है। मामला 26 मई की शाम का है, जब आवास विकास कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर हमला और अभद्रता के आरोप लगे थे। इस मामले में कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि कुछ आरोपी न्यायालय की शरण में हैं और फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें