फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आप सांसद संजय सिंह के मामले में प्रोटेस्ट अर्जी पर बहस टली

Sat, 06 Jun 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ला के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में बहस की कार्यवाही नहीं हो सकी। विवेचक की फाइनल रिपोर्ट के खिलाफ एसओ मुकेश पटेल की ओर से दाखिल प्रोटेस्ट अर्जी पर न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई टल गई। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने अब इस प्रकरण में अगली सुनवाई के लिए 25 जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2023 का है, जब तत्कालीन उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई को कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि आचार संहिता के उल्लंघन के तहत संजय सिंह, डॉ. संदीप कुमार शुक्ला और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। बाद में पुलिस ने विवेचना में किसी भी अपराध की पुष्टि न होने का हवाला देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें