फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू कार की चपेट में आए बीमा एजेंट की मौत, सात गंभीर

Sun, 03 Aug 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के करिया बझना गांव में इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। हलियापुर-बेलवाई मार्ग स्थित करिया बझना देव स्थल के पास शुक्रवार रात कूरेभार से जा रही बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े बीमा अभिकर्ता और सात अन्य लोगों को कुचल दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना में बीमा अभिकर्ता की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को सीएचसी कूरेभार से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनोें ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। देर शाम तक परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

जयसिंहपुर के करिया बझना गांव निवासी राम दौर शर्मा के पुत्र चंदन शर्मा (22) बीमा अभिकर्ता थे। पिता राम दौर शर्मा के मुताबिक, चंदन शुक्रवार रात आठ बजे भंडारे से प्रसाद लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में सड़क के किनारे एक ट्रक फंसा था। बरौला निवासी अमित यादव जेसीबी से ट्रक निकलवा रहे थे। इस कार्य से सड़क पर आवागमन बंद हो गया था। आरोप है कि चंदन किनारे से निकलने लगा तो अमित यादव उसे गालियां देने लगा। बात बढ़ने पर दोनों में कहासुनी होने लगी। अमित यादव ने चंदन को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

वहां से चंदन घर पहुंच गया। उस समय राम दौर डेयरी पर दूध लेने गए थे। चंदन उनको बुलाने जा रहा था, रास्ते में कुछ लोगों के साथ वह करिया बझना मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े होकर बात करने लगा। पिता भी वहां पहुंच गए। तभी अचानक अमित यादव, सचिन यादव, व पिंटू यादव निवासीगण बरौला वहां कार से पहुंचे। आरोपियों ने तेज रफ्तार कार चंदन व अन्य लोगों पर चढ़ा दिया।
घटनास्थल पर ही चंदन की मृत्यु हो गई। चंदन के पास खड़े उनके गांव के राम नेवल (32), बाल मुकुंद (35), निंदर (40), रमेश पाल (42), रोहित यादव (30) व गोपाल सिंह (42), राजू सिंह (40) निवासीगण धूंधूं गोसाईगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन और एंबुलेंस से कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।

परिजन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने, गिरफ्तारी व अन्य मांग पर अड़ गए। सीओ जयसिंहपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उनको आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें