फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मरम्मत के बजाय मिट्टी डालकर पाट दी हाईवे की टूटी नाली

विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर चौराहे के पास पाटी गई नाली। - फोटो : लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर चौराहे के पास पाटी गई नाली।
विज्ञापन
दूबेपूर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर चौराहे के पास जलनिकासी के लिए बनाई गई नाली की मरम्मत में लापरवाही का मामला सामने आया है। टूटी हुई नालियों को ठीक करने के बजाय उन्हें मिट्टी डालकर पाट दिया जा रहा है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है।
विज्ञापन


पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड के किनारे लगभग 10 फीट लंबी नाली हाल ही में किसी भारी वाहन के टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। अधिकारियों ने नाली की मरम्मत करने के बजाय नाली में मिट्टी भरवा दी, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। एनएचएआई के डीजीएम प्रवीण कटियार ने बताया कि नाली पाटने की जानकारी नहीं है। मिट्टी निकलवा कर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें