सुल्तानपुर। जिले में सुस्त पड़ी स्मार्ट मीटर लगाने की चाल अब गति पकड़ेगी। इसके लिए विद्युत निगम ने तैयारियां कर ली हैं।
सुल्तानपुर प्रथम, द्वितीय, लंभुआ, कादीपुर, जयसिंहपुर डिवीजन में लगभग साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं के सापेक्ष जिले में अभी लगभग 29 हजार मीटर ही लग पाए हैं। विभाग ने उन स्थानों का चयन किया है जहां पर स्मार्ट मीटर लगाने में लोगों ने रुचि दिखाई है। जिसमें लंभुआ के दो क्षेत्र, बल्दीराय के तीन, जयसिंहपुर के एक व सुल्तानपुर का एक क्षेत्र शामिल है।
अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड आरएस वर्मा ने बताया कि चयनित ऐसे क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जागरूक हैं। यहां पर अभियान चलाकर जल्दी ही सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगवाना शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता भ्रम न पालें। यह पुराने मीटर से बेहतर है।