फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सेंटर के निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। अमेठी तहसील के कोरारी गिरधर शाह स्थित एएनएम सेंटर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण गुणवत्ता को परखने के लिए विशेष जांच होगी। ट्विटर अकाउंट पर शिकायत मिलने पर डीएम ने जांच के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

डीएम की ओर से जारी निर्देश के बाद सीएमओ ने एसीएमओ व विभागीय जेई की संयुक्त टीम गठित कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये सीएमओ की पहल पर वित्तीय वर्ष 2019-20 में अमेठी तहसील के कोरारी गिरधर शाह गांव स्थित एएनएम सेंटर परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को शासन से स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

स्वीकृति के बाद यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से नामित ठेकेदार पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की ओर से शिकायत निस्तारण के लिए संचालित ट्विटर अकाउंट पर फोटो के साथ निर्माण मानक विहीन होने की शिकायत करते हुए जांच की गुहार लगाई है। शिकायत मिलने के बाद डीएम प्रशांत शर्मा ने सीएमओ को विशेष टीम गठित कर मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है।
डीएम का निर्देश मिलने के बाद सीएमओ डॉ. राजेेश मोहन श्रीवास्तव ने एडिशनल सीएमओ डॉ. राम प्रसाद व विभागीय अवर अभियंता रमेश चंद्र प्रजापति की अगुवाई में जांच टीम गठित की है। सीएमओ ने जांच टीम को स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंट के साथ ही अन्य सामग्री की प्रयोगशाला से जांच करवाते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों की शिकायत सही पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ रिकवरी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें