फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे ने दी बीएसएफ जवान पिता को मुखाग्नि 16-30-52

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क हादसे में हुई बीएसएफ जवान की मौत से देवना गांव में कोहराम मचा है। शनिवार को फतेहपुर घाट पर जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। मासूम बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर अमेठी के सीआरपीएफ कैंप से पहुंचे जवानों ने बीएसएफ जवान को अं तिम सलामी दी।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के देनवा गांव निवासी अखिलेश तिवारी (42) पुत्र देवेंद्र तिवारी उर्फ कल्लू बीएसएफ में त्रिपुरा में तैनात थे। मार्च माह में छुट्टी लेकर वे गांव आए थे। लॉकडाउन के कारण वे वापस ड्यूटी पर नहीं जा सके थे।
शुक्रवार की दोपहर अखिलेश तिवारी अपनी पत्नी मंजू के साथ बुआ के घर बेरूगंज से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कूरेभार थाना क्षेत्र के बरौला गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई थी। हादसे में अखिलेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को अमेठी जिले के त्रिसुंडी में स्थित सीआरपीएफ कैंप से जवानों की एक टीम अंतिम विदाई के लिए देनवा गांव पहुंची। सीआरपीएफ के जवान अखिलेश तिवारी के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को लेकर फतेहपुर घाट पहुंचे। घाट पर जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अखिलेश तिवारी के आठ वर्षीय बेटे अविरल तिवारी ने पिता को मुखाग्नि दी।
इस मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ रही। सुल्तानपुर विधायक सूर्यभान सिंह व सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रणजीत कुमार अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पीड़ित पीरवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें