फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में अढ़नपुर के पास बृहस्पतिवार रात घर लौट रहे युवक को हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी हमले का कारण नहीं पता चल सका है। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के गंगेरवा गांव निवासी सत्येंद्र बहादुर सिंह (30) पुत्र लल्लन सिंह गुरुवार देर रात बाइक से जगदीशपुर स्थित बीएचएल से घर लौट रहा था।
रास्ते में अढ़नपुर के पास हमलावरों ने सत्येंद्र को गोली मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। इस बीच फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सत्येंद्र को सीएचसी पहुंचाने के साथ ही परिवारीजन को सूचना दी।
विज्ञापन

सीएचसी से चिकित्सकों ने सत्येंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना के पीछे के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें